बांदा। बुंदेलखंड के गांधी के रूप में शोहरत पाने वाले वरिष्ठ समाजवादी और पूर्व काबीना मंत्री जमुना प्रसाद बोस को उनकी पहली पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। सभा में दलों की दूरियां घट गई। हर दल और वर्ग के लोग अपने प्रिय नेता की याद में मौजूद रहे।
मैरिज हाल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोस के चित्र पर सभी ने फूल चढ़ाए। उनकी सादगी, सरलता, ईमानदारी से जुड़े स्मरण बयां किए। कहा कि ऐसे चरित्र का लीडर फिलहाल नामुमकिन है। बोस के पुत्र शीलू आदि सहित अन्य परिजनों ने भी श्रद्धांजलि दीं।
सभा में विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, चेयरमैन मोहन साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी व बीपी यादव, पूर्व शिक्षाधिकारी जमीरुद्दीन सिद्दीकी, सपा स्पोर्ट्स प्रभारी हसनुद्दीन सिद्दीकी, अशोक त्रिपाठी जीतू, राजकुमार राज, मनोज जैन, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला।
स्व. विवेक सिंह के पुत्र ईशान सिंह व यशोवर्द्धन सिंह, ब्लॉक प्रमुख सोनू सिंह, प्रधानाचार्य बीना गुप्ता, अशोक त्रिपाठी जीतू, बार संघ महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी, सुधीर निगम, कांग्रेस नेता मोहम्मद इदरीश, ओम नारायण विदित, पीयूष गुप्ता, सीरज ध्वज सिंह, बाबूलाल गुप्त, योग गुरु प्रकाश साहू, वीरेंद्र गोयल, संदीप अग्रवाल आदि शामिल रहे।