बांदा। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कानपुर प्रांत की दो दिवसीय योजना बैठक सरस्वती शिशु मंदिर केन पथ में हुई। इसमें 28 मई से 5 जून तक बांदा में लगने वाले बजरंग दल के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों के लिए संपूर्ण चिंतन तथा पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यह शौर्य प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर में लगेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से बजरंग दल के राष्ट्रीय सह संयोजक नीरज दनौरिया, प्रांत मंत्री वीरेंद्र पांडेय, प्रांत संगठन मंत्री, प्रांत संयोजक अजीत राज व प्रांत टोली के सभी पदाधिकारी व 21 जिलों के जिला संयोजक, सह संयोजक, गोरक्षा प्रमुख सहित सभी जिलों के संगठन मंत्री उपस्थित रहे। विहिप जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख राकेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।