Medico team will now do 'post-mortem' of Aman's post-mortem report
- फोटो : BANDA
बांदा। अमन त्रिपाठी चर्चित हत्याकांड की जांच बांदा पुलिस से छीनकर हमीरपुर क्राइम ब्रांच को सौंप दिए जाने के बाद अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी पोस्टमार्टम होगा। लखनऊ की मेडिको टीम पोस्टमार्टम का वीडियो देखकर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।
भाजपा नेता संजय त्रिपाठी के 14 वर्षीय पुत्र अमन की हत्या पर लगातार हो रही राजनीति और प्रदर्शनों तथा मृतक के परिवार द्वारा बांदा पुलिस पर लगातार जताए जा रहे अविश्वास के बाद शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक के सत्यनरायणा ने इस केस की जांच हमीरपुर की पुलिस क्राइम ब्रांच को सौंप दी है।
यह 15 दिन में अपनी रिपार्ट देगी। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी परिजनों को भरोसा नहीं है। शक जताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खेल किया गया है। पता चला है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की दोबारा जांच के लिए लखनऊ से मेडिको टीम बांदा के लिए रवाना हो गई है। उधर, हमीरपुर क्राइम ब्रांच ने भी अपना काम शुरू कर दिया है। मेडिको टीम की जांच पड़ताल में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी उजागर हुई तो संबंधित डाक्टरों पर भी कार्रवाई संभव है।