फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में जमीन सस्ती, उद्यमी लगाएं उद्योग

विज्ञापन
Land is cheap in Mandal, entrepreneurs should set up industry - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने यूपीसीडा अधिकारियों को निर्देश दिए कि चित्रकूटधाम मंडल में उद्योगों की स्थापना के लिए व्यक्तिगत रुचि लें। बड़े उद्यमियों को आमंत्रित करें। उद्यमियों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण हो। एक जिला-एक उत्पाद योजना में कम प्रगति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

गुरुवार को मंडलस्तरीय उद्योग बंधु की आयुक्त कार्यालय सभागार बैठक में आयुक्त ने कहा कि उद्यमियों को ये बताया जाना चाहिए कि यहां जमीन सस्ती है। उद्योग विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि मंडल और जिला स्तर पर उद्योग बंधु की नियमित बैठक करें।
बांदा और हमीरपुर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम प्रगति खराब होने पर असंतोष जताया। बैंक अफसरों को कहा कि लंबित आवेदन 15 दिन में निपटाएं। निरस्त हों तो कारण स्पष्ट लिखें। आयुक्त ने कहा कि 15 दिन बाद वह शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक करेंगे। राज्य औद्योगिक विकास अभिकरण अफसरों को निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्रों में रिक्त भूखंडों को उद्योग के लिए इच्छुक लोगों को आवंटित करें। जिन्होंने आवंटन लेकर उद्योग नहीं लगाए हैं उनके भूखंड निरस्त किए जाएं।
विज्ञापन

बैठक में उद्यमियों ने भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में पानी के संकट की जानकारी दी। आयुक्त ने संयुक्त निदेशक उद्योग और यूपीएसआईडीसी अधिकारियों से कहा कि जल निगम अभियंताओं को लेकर भूरागढ़ जाएं और रिपोर्ट दें। भूखंड के लिए पूरी राशि जमा कर देने वालों की रजिस्ट्री 10 दिन के अंदर जमा करने के निर्देश दिए।
बैठक का संचालन संयुक्त निदेशक उद्योग सुधांशु तिवारी ने किया। संयुक्त आयुक्त वाणिज्य कर सरिता सिंह, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव सहित मंडल के जिला उद्योग केंद्रों के महाप्रबंधक, लीड बैंक अफसर और वरिष्ठ उद्यमी संतोष कुमार गुप्ता, मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, सर्वेश गुप्ता, सईद अहमद भी मौजूद रहे।
मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक से गैरहाजिर रहने पर मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास अभिकरण (यूपीसीडा) के क्षेत्रीय प्रबंधक और चित्रकूटधाम मंडल जल निगम अधीक्षण अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें