फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रिय महासभा ने गुटबाजी पर चिंता जताई

Sun, 07 Aug 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
क्षत्रिय महासभा की बैठक संबोधित करते डॉ. विजय सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक में गुटबाजी और समानांतर संगठन खड़ा करने पर चिंता जताई। नवंबर में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह की तैयारियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


रविवार को शांति नगर में बैठक में सूर्यपाल सिंह चौहान ने कहा कि 36 साल से निर्विवाद चल रहे संगठन के बावजूद नए संगठन बनाए जा रहे हैं। कुछ क्षत्रिय बंधु झांसी की तरह यहां भी स्वजातीय लोगों को छिन्न-भिन्न करने पर अमादा हैं। बैठक में सामाजिक एकता संकल्प के साथ 25 नवंबर को सामूहिक कन्या विवाह पर भी चर्चा हुई। हीरा सिंह भदौरिया ने बताया कि पुत्रियों की शादी में धन की फिजूलखर्ची रोकने के लिए यह आयोजन किया जाता है।

बुंदेलखंड संयोजक नरेंद्र सिंह परिहार ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रीय भावना व सामाजिक सद्भाव बनाए रखने को कहा। जयराम सिंह (बछेउरा) ने कहा कि चित्रकूट व झांसी मंडल के सभी क्षत्रियों का ब्योरा इकट्ठा कर एक पोर्टल शुरू करेंगे। सभी क्षत्रियों को परिचय पत्र दिए जाएंगे। राजाबाबू सिंह परमार ने बताया कि 14 अगस्त को विजय विक्रम सिंह इंटर कालेज, बबेरू व शिशु मंदिर, जसपुरा में क्षेत्रीय बैठकें होंगी।
विज्ञापन


युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने पदाधिकारी घोषित किए। इनमें जिला महामंत्री राजन सिंह चंदेल, संगठन मंत्री प्रशांत सिंह भदौरिया, मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, नगर अध्यक्ष शनी चौहान शामिल हैं।

विजय सिंह चौहान ने शपथ दिलाई। बैठक में रणविजय सिंह, राजू सिंह (बेंदा), वीरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, आरएन सिंह, पतराखन सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामबहादुर सिंह, दीपक सिंह परिहार, रणजीत सिंह कछवाह, श्याम सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, रामसजीवन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें