फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत तालाब योजना से खोदे जाएंगे 4480 तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड में खेत तालाब योजना किसानों के लिए बेहद मुफीद है। सरकार ने इस योजना के तहत इस वर्ष 4480 तालाब खुदाई का लक्ष्य रखा है। यह बात प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री ने ऑनलाइन चित्रकूटधाम मंडल की खरीफ गोष्ठी में कही।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि मंडल में इस वर्ष 4.36 लाख हेक्टेयर में खरीफ बुआई का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि कृषि निवेशकों (खाद, बीज, यंत्र) की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है। कहा कि मांग के अनुरूप जल्द 165 पीओएस मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि उर्वरक के वितरण में आसानी हो सके। कहा कि खेत तालाब योजना किसानों के लिए सबसे बेहतर है। वर्ष 2020-21 में 1500 तालाब खोदे गए हैैं। बताया कि इस वर्ष 4,480 तालाबों के लक्ष्य के सापेक्ष 1523 टोकन जनरेट हो चुके हैं। गोयरा मुगली गांव के प्रगतिशील किसान हुन्नर सिंह ने अन्ना जानवरों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध कराए जाने की मांग की। खेत तालाब योजना में शत-प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जाए।
जिलाधिकारी महोबा ने बताया कि खेत तालाब योजना की तरह एनएमएसए योजना में भी कृषकों का चयन पोर्टल के माध्यम से किया जाता है तो लाभार्थियों के चयन में पारदर्शिता आएगी। प्रगतिशील किसान योगेश जैन चित्रकूट ने कहा कि जनपद चित्रकूट को डार्क जोन घोषित होने से कृषकों को नए कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं, जबकि जनपद का जलस्तर सही है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि किसान पोर्टल तकनीकी खराबी के कारण रुका है। जल्द प्रारंभ किया जाएगा। खेत-तालाब योजना में बजट का आवंटन कर दिया गया है। मृतक किसान की विरासत विलंब से होने के कारण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने इस मामले मेें अधिकारियों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल दिनेश कुमार, जिलाधिकारी चित्रकूट सहित कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो स्वस्थ, एक संक्रमित
बांदा। मंगलवार को दो संक्रमित स्वस्थ हुए और एक कोरोना पॉजिटिव मिला। सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने बताया कि जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 41 है। अब तक 10,708 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। 10,533 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 98.36 फीसदी पहुंच गया है। इसी तरह पॉजिटिविटी रेट 0.02 और मृत्युदर 1.37 फीसदी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें