फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में पानी संकट से पनप रहा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलां/ओरन। भीषण गर्मी में पानी संकट गहराने लगा है। ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। दूरदराज से इस्तेमाल के लिए पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए उच्चाधिकारियों से जलापूर्ति दुरुस्त कराने की मांग की है। ओरन के नगरवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जल संस्थान की लापरवाही से पैलानी के बाशिंदे बाल्टीभर पानी को मोहताज है। ग्रामीणों का कहना है कि पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। जल संस्थान दुरुस्त नहीं कर रहा है। कुछ इलाकों में नई पाइप लाइन पड़ना है। इस पर भी जल संस्थान अभियंता ध्यान नहीं दे रहे। ऐसे में गर्मी में पानी संकट से लोगों में गुस्सा पनप रहा है। रज्जन आदि ने बताया कि कई महीने से लोग पानी को परेशान हैं। जल संस्थान अधिकारियों और कर्मचारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।
उप जिलाधिकारी को भी संकट से अवगत कराया गया। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उधर, ओरन में पिछले दो दिनों से पानी के लिए हाहाकार मचा है। जलापूर्ति बंद होने से नगर वासियों को दूरदराज लगे हैंडपंप और कुओं आदि से पानी ढोना पड़ रहा है। नगरवासियों का कहना है कि भीषण गर्मी में जलापूर्ति न होने से आक्रोश पनप रहा है। अधिकारी भी सुध नहीं ले रहे हैं। चेतावनी दी कि शीघ्र जलापूर्ति शुरू नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें