Kakori train robbery has a big place in the revolutionary movement
- फोटो : BANDA
बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि काकोरी ट्रेन डकैती का भारत के क्रांतिकारी आंदोलन में महत्वपूर्ण स्थान है। यह घटना ब्रिटिश सरकार के लिए बड़ी चुनौती थी। इस घटना में शामिल रामप्रसाद बिस्मिल सहित 40 लोगों को अंग्रेजी हुकूमत ने बारी-बारी से फांसी दे दी थी। मौका था काकोरी रेल घटना की वर्षगांठ का।
सोमवार को ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ व ‘चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव’ श्रृंखला क़े तहत भूरागढ़ दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करके हुई। डीएम ने अपने संबोधन में 9 अगस्त 1950 की काकोरी ट्रेन घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव 9 से 16 अगस्त तक मनाया जाएगा। जिले के सभी शहीद स्मारकों, शहीद स्थलों में भव्यता के साथ आयोजन होगा।
एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने कहा कि शहीदों की याद में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने भी संबोधित किया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत और आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत पेश किया।
भगवती प्रसाद ओमर बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने देश भक्ति गीत गाए। अखंड हिंद फौज के वालंटियर्स ने काकोरी घटना पर मंचन किया। डीएम को सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा भेंट की। भूतपूर्व सैनिकों ने भी विचार व्यक्त किए। बीएसए ने आभार जताया। श्यामबाबू सिंह राठौर, छत्रपाल सिंह, रामनरेश, रामबहादुर, सीताराम, दयाशंकर तिवारी, प्रेम प्रकाश, एलएस यादव, नंदकिशोर शुक्ला भी मौजूद रहे।