फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन नदी में मिली सवा क्विंटल की मछली

विज्ञापन
One and a half quintal fish found in Ken river - फोटो : BANDA
विज्ञापन
नरैनी। केन नदी के गौर शिवपुर नदी घाट पर रनगढ़ किला के नीचे पानी में बड़े आकार की मछली मरी मिली। इसका वजन लगभग सवा क्विंटल बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को मछली का शिकार करने पहुंचे पटेल नगर निवासी सलमान, सुनील कुमार और मोहम्मद कैफ ने चरवाहों की मदद से मछली को पानी से बाहर निकाला।
शिकारियों ने बताया कि यह लांभर प्रजाति की मछली थी। इसका वजन 125 किलोग्राम से अधिक है। बताया कि वह लंबे समय से यहां शिकार करने आते हैं। पहले कभी इतनी बड़ी मछली नहीं दिखी। यहां अक्सर 10 से 15 किलोग्राम तक की मछलियां मिली हैं। नदी घाट में मछली देखने वालों की भीड़ लगी रही। बाद में लोगों ने रेत में खुदाई कर मछली को दफन कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें