फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र व खुशबू राज्य स्तरीय ओलंपियाड के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनपद स्तरीय उच्च प्राथमिक स्तर के नेशनल योग ओलंपियाड-2022 प्रतियोगिता में नरैनी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय दुबरिया के जितेंद्र सिंह व खुशबू देवी (कक्षा-6) विजेता रहे। ये दोनों राज्य स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए।
विज्ञापन

नगर संसाधन केंद्र पुलिस लाइन में बुधवार को सुबह हुई प्रतियोगिता में जिला समन्वयक पवन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रत्येक ब्लॉक से एक बालक व एक बालिका ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में खड़े, बैठे, लेटे व छह आसन शुद्धि क्रियाओं में कपालभाति और अग्निसार तथा प्राणायाम में अनुलोम-विलोम, भ्रामरी शीतकारी का प्रदर्शन कराया गया। निणार्यक रमेश पटेल व राजेश कुमार सिंह रहे। संचालन डॉ. इंद्रवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन

इंचार्ज प्रधानाध्यापक दुबरिया रमेश सिंह राजपूत, डॉ. शिव प्रकाश सिंह, नागेंद्र शर्मा, दिनेश कुमार पाल, विमलचंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। हास्य योग भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें