फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यिशु के जन्म लेते ही बजी जिंगल बेल

विज्ञापन
Jingle Bell rang as soon as Jesus was born - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। विशेष प्रार्थना, केक और परंपरागत आयोजनों के बीच शनिवार को क्रिसमस डे की धूम रही। शहर के तीनों प्रमुख चर्च में सुबह से शाम तक आयोजन हुए। पूर्व संध्या से ही यह चर्च बिजली व अन्य सजावट से आकर्षक बनाए गए थे।
विज्ञापन

सुबह आवास विकास स्थित सेंट जॉर्ज चर्च (सीएनआई) और रोडवेज रोड स्थित सेंट पॉल्स चर्च में विशेष प्रार्थना हुई। ईसाई समुदाय के लोगों को पादरी अनुपम जॉन ने परमेश्वर का वचन सुनाया और प्रभु यीशू के जन्म के बारे में बताया। प्रधानाचार्य एल्बर्ट रसकिन ने सभी का आभार जताया। इसके पूर्व रात में सेंट जॉर्ज चर्च से एल्बर्ट रसकिन की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। सेंट पॉल्स चर्च में एल्बर्ट रसकिन, एश्तर, पारुल, शालोम दास, किशन व एल्फ्रेड रसकिन ने - ओहो मसीह आया जमीं पर, खुशी होती है सारे आसमां में, गीत गाए।
पादरी अनुपम ने बताया कि बहुत पहले ही भविष्यवाणियां हो गई थीं कि मानव उद्धार के लिए प्रभु यीशू आएंगे। एल्बर्ट रसकिन ने कहा कि प्रभु यीशू ने मेलजोल से रहने का संदेश दिया। उधर, तिंदवारी रोड स्थित सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी क्रिसमस डे पर प्रभु यीशू की झांकी और क्रिसमस ट्री सजाया गया।
विज्ञापन

केक काटकर मनाई क्रिसमस की खुशियां
अतर्रा। नटखट बचपन इंटर नेशनल एमिटी स्कूल में बच्चों ने सेंटा क्लाज बनकर केक काटकर क्रिसमस की खुशियां मनाईं। क्रिसमस ट्री को आकर्षक तरीके से सजाया गया। केजी के अराध्या, अवनी, नित्या ने ईसा मसीह के जन्म की कहानी सुनाई। प्राइमरी के वैभव, काव्य, आयुषी, प्रतिभा ने सैंटा क्लास की पोशाग में मेलोडियम कैरल गाया। प्रबंधक राकेश गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, गिफ्ट, मेडल देकर सम्मानित किया। डा. राजीव सविता, रमेश गुप्ता, संध्या चौरसिया आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें