फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन दिवस पर 33 बेटियों का मनाया जन्मोत्सव

विज्ञापन
Birthday celebration of 33 daughters celebrated on Good Governance Day - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। सुशासन दिवस पर सरकारी और निजी अस्पतालों में जन्मीं 33 बुंदेली बेटियों का जन्मोत्सव मनाया गया। अधिकारियों, जनप्रतिनिधि, चिकित्साकर्मियों ने केक काटे और महिलाओं ने सोहर गाकर बधाइयां दीं। अधिकारियों ने प्रसूता को बेटियों के जन्मप्रमाण पत्र भी दिए।
विज्ञापन

डीएम अनुराग पटेल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। जिला अस्पताल में 25 दिसंबर को 11 बेटियों का जन्म हुआ। इन सभी का जन्मोत्सव मनाया गया। बेटियों की मां वंदना, रश्मि, सुनीता, नाजमी, रश्मि, संगीता, चंदना, मीना, खुशबू, साधना और मंजू को जन्म प्रमाणपत्र दिए गए।
इसी तरह रफीक नर्सिंग होम में फरहीन और मन्ना देवी को सीडीओ वेद प्रकाश मौर्या ने सम्मानित किया। अक्षय क्लीनिक में शिवांगी, अवनी परिधि में सियादुलारी, आयशा, ममता, विक्रम चाइल्ड में शिवानी समाधिया, रीता, गायत्री, अहाना नर्सिंग होम में उमा भारती को डीएम ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती भी जन्मोत्सव में शामिल हुईं। उन्होंने इस पहल को सराहा। राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने भी इस कार्यक्रम को अनूठी पहल बताया। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधीर कुमार ने कहा कि जिले के सभी अस्पतालों में जन्मोत्सव कार्यक्रम हुए हैं।
विज्ञापन

सीएचसी-पीएचसी में भी काटा गया केक
अतर्रा में चिकित्साधिकारी-ईओ ने दिए गर्म कपड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
बबेंरू/तिंदवारी/अतर्रा/नरैनी। सीएचसी और पीएचसी में भी नवजात बेटियों का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया। बबेरू के सीएचसी में विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने केक काटा। यहां प्रसूता आरती सिंह (पड़नी), सुधा (जुगरेहली), शोभा (मियां बरौली) को प्रमाणपत्र दिए गए। चिकित्साधीक्षक डॉ.ऋषिकेश सिंह पटेल, डॉ. ब्रजेश भारती, धीरेंद्र, उदयभान आदि मौजूद रहे।
तिंदवारी पीएचसी में संगीता (मूगुंस), कुसुमकली (मिरगहनी), शीलू, नीता खप्टिहा) आदि प्रसूताओं को चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेशचंद्र राजपूत ने सम्मानित किया। लेखपाल कमल पांडेय, सुनील त्रिवेदी, डॉ.रूपेश त्रिपाठी, असगर खां, नर्स ऊषा, विजय लक्ष्मी, सुनीता देवी आदि ने केक काटा। जसपुरा संवाद के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो बेटियों का जन्मोत्सव मनाया गया।
अतर्रा सीएचसी में चिकित्सा प्रभारी डॉ. शिवसागर, नगर पालिका ईओ राम सिंह ने केक काटा। चिकित्साधिकारी ने माताओं को प्रमाण पत्र और कन्याओं को ऊनी कपड़े भेंट किए। डॉ. पुष्पा, डॉ. निखिल चौधरी, अरविंद, प्रदीप अग्रवाल, विनोद, प्रतिभा, सुभाष, किरण, रामनरेश आदि मौजूद रहे। नरैनी सीएचसी में प्रसूता मीना (गोपरा) को सम्मानित करके चिकित्साधीक्षक डॉ.अजय प्रताप विश्वकर्मा ने केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। नर्स निशा, उदय पांडे, भीष्मनारायन गिरी, राजेशचंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें