फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

है कोई विधि जो दिला सके किसान सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में 67,141 किसान अभी भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित हैं। आवेदन करने के डेढ़ से दो साल बाद भी योजना का पैसा इनके खाते में नहीं पहुंचा है। ऐसा तकनीकी और दस्तावेजी गड़बड़ियों की वजह से हो रहा है। संयुक्त कृषि निदेशक गड़बड़ियों को दूर करने का दावा करते हैं, लेकिन हकीकत इसके उलट है।
विज्ञापन

कार्यालयों में किसानों को यह भी नहीं बताया जा रहा कि गड़बड़ी दूर करने का तरीका क्या है। किसानों का कहना है कि कोई तो ऐसी विधि निकले, जिससे उनकी निधि हासिल हो सके। मंडल में पांच लाख से अधिक ऐसे किसान हैं जिन्हें एक या दो किस्त ही हाथ लगी है। 3.22 लाख किसानों को ही नौ किस्तें मिल सकी हैं। इनकी 10वीं किस्त योजना में हुए संशोधन की वजह से फंस गई है।
योजना के तहत किसानों को छह हजार रुपये सालाना तीन किस्तों में दिए जा रहे हैं। विभागीय वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने वालों को ही योजना का लाभ मिल रहा है। मंडल में ऐसे किसानों की बड़ी तादाद है जो अपना रजिस्ट्रेशन तो करा चुके हैं, लेकिन उनके खातों में किस्तें नहीं आ रही हैं। इसकी वजह आधार कार्ड, बैंक खाता में नाम का मिलान न होना बताया जा रहा है। इधर, योजना में हुए संशोधन की वजह से भी किसानों को परेशानी हो रही है। अब किसानों को 10वीं किस्त का लाभ लेने के लिए हलफनामा व राशन कार्ड भी विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कराना होगा।
विज्ञापन

मंडल की स्थिति
8,68,496 कुल लाभार्थी
5,45,689 को मिली एक या दो किस्तें
3,22,807 किसानों को मिलीं नौ किस्तें
67,141 को नहीं मिली एक भी किस्त
जनपद पात्र किसान लाभांवित वंचित
बांदा 3,39,645 94,163 33,120
चित्रकूट 1,97,359 71,173 15,380
हमीरपुर 1,86,006 93,997 10,656
महोबा 1,45,486 62,474 7985
योग- 9,08,398 8,86,165 67,141
फोटो-02बीएनडीपी-11 : मोहनलाल।
केस-1
दो साल पहले ऑनलाइन आवेदन कराया था। आज तक एक भी किस्त नहीं मिली। कभी आधार तो कभी बैंक खाते में त्रुटि बताकर लौटा दिया जाता है। यह नहीं बताया जाता कि गड़बड़ी किस तरह की है। दोबारा आवेदन कराया है। मोहन लाल, पल्हरी गांव
फोटो-02बीएनडीपी-12 : महेश प्रसाद।
केस-2
तीन बार आवेदन कर चुके हैं। एक भी किस्त अब तक नहीं मिली। कृषि उप निदेशक कार्यालय में पूछने पर भी कुछ नहीं बताया जा रहा है। आवेदन करने में कोई गलती हो रही है, या कोई और वजह है तो उसे बताया जाना चाहिए। महेश प्रसाद, लाहर पुरवा गांव
वर्जन-
किसान सम्मान निधि में 50 हजार से अधिक किसानों के डाटा में त्रुटियां थीं। उन्हें दुरुस्त किया जा चुका है। शेष किसानों की त्रुटियों को ठीक कराया जा रहा है। जल्द डाटा फीडिंग सहित अन्य गड़बड़ियों को ठीक कराया जाएगा। - उमेशचंद्र कटियार, संयुक्त कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें