फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन करेगा सिंचाई संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लंबे समय से समस्याओं का निस्तारण न होने पर सिंचाई संघ ने आंदोलन को निर्णय लिया है। सिंचाई संघ नलकूप खंड जिलाध्यक्ष प्यारेलाल साहू और मंत्री रामरूचि ने संयुक्त हस्ताक्षरों से अपर मुख्य सचिव (सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग) को भेजे पांच सूत्री ज्ञापन में कहा कि कार्यरत कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सींचपाल/सींच पर्यवेक्षक/नलकूप चालक के स्वीकृत पदों के सापेक्ष आधे से कम कर्मी हैं। प्रति कर्मचारी पर दो से पांच कर्मियों के काम का अतिरिक्त बोझ है। इसके अलावा ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, लंबित नियमावली 2015 लागू करने, वेतन विसंगति दूर करने, चिकित्सा व्यय को आयकर से मुक्त रखने, रिक्त पदों पर भर्ती आदि मांगें शामिल रहीं।
चेतावनी दी कि लंबित समस्याओं का समाधान न होने पर 23 नवंबर को प्रमुख अभियंता व विभागाध्यक्ष कार्यालय पर धरना/प्रदर्शन किया जाएगा। इसी दिन अगले आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें