अतर्रा। बीमा कंपनी का अधिकारी बताकर किसान से ओटीपी नंबर लेने के बाद खाते से 20 हजार रुपये पार कर दिए। बिसंडा थाना क्षेत्र के तकुली गांव निवासी किसान देव कुमार ने तहरीर दी है। कहा है कि उसकी पत्नी विद्या का खाता अनथुवा डाकघर में खुला है।
दो दिन पूर्व बीमा कंपनी का अधिकारी बताकर दिवाली का बोनस 1100 रुपये भेजने की बात कही। मोबाइल में आए ओटीपी नंबर पूछा। ओटीपी नंबर बताने पर खाते से अलग-अलग किस्तों में 20 हजार रुपये निकल गए। अब मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बता रहा है। बिसंडा थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।