मटौंध। पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की थी। पत्नी व उसके प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद घटना का खुलासा हुआ।
घुरहा थोक निवासी गोविंदा 25 सितंबर 2019 को दिल्ली गया था। वहां यह लापता हो गया। 10 माह से पुत्र का पता न लगने पर पिता छोटेलाल ने 17 जुलाई 2020 को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
थाना प्रभारी रामजी सिंह ने बताया कि घटना के समय से पत्नी का कोई सुराग न लगने पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने पिछले माह 7 जुलाई को गोयरा तिराहे से आरोपी पत्नी अर्चना व उसके प्रेमी विनोद को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि 25 जुलाई 2020 की रात निजामुद्दीन ट्रेन से गांव आते समय भरुआ सुमेरपुर के पास गोविंदा को शराब पिलाकर नीचे फेंक दिया था। इस बाबत जब भरुआ सुमेरपुर पुलिस से संपर्क किया गया तो उन्होंने एक शव मिलने की बात बताई।
परिजनों ने कपड़े व फोटो के आधार पर मृतक की पहचान की। हालांकि, आरोपी जेल में है। मुकदमे में हत्या और साक्ष्य छिपाने सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।