फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में पति, सास-ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग न पूरी होने पर ससुराल में युवती की हत्या के आरोपी पति और सास-ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें दहेज अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है। उधर, सात वर्ष की बालिका के गले से लॉकेट ले उड़े आरोपी को भी पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भुराने पुरवा निवासी राम विशाल ने 20 नवंबर को शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उसने अपनी बेटी खुशबू की शादी 20 जनवरी 2019 को बांदा शहर के राजपूत नगर निवासी रमेश कुशवाहा के साथ की थी। हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। इसके बाद भी एक लाख रुपये और बाइक की मांग लेकर ससुराल में पति व सास-ससुर आदि प्रताड़ित और मारपीट करते रहे।
19 नवंबर को ससुराल वालों ने फोन पर बताया कि खुशबू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जबकि उसे मारपीट कर हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति व सास-ससुर के विरुद्ध धारा 498-ए, 304बी और 3/4 डीपी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। रविवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत व एसआई कौशल सिंह ने महिला कांस्टेबल के साथ दबिश देकर आरोपी पति रमेश, ससुर रामपाल और सास मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उधर, शनिवार (20 नवंबर) को शाम शहर के छोटी बाजार में 7 साल की बालिका के गले से लॉकेट चुराने के आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से 24 घंटे के अंदर रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया मोहम्मद मेराज उर्फ सुहेल अजमेरी निवासी निम्नीपार बताया गया है। उसके पास चोरी किया लॉकेट बरामद हुआ है। धारा 379/411 में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें