फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए हाईवे किया जाम

विज्ञापन
Highway jammed to promote in the next class - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। विधि के छात्र-छात्राओं ने अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए सोमवार को अशोक लाट तिराहे के पास प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट के पास हाईवे पर जाम लगा दिया। नोकझोंक के बाद पुलिस ने छात्रों को खदेड़ दिया। छह छात्रों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया गया। बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से संबद्ध डॉ. भीमराव आंबेडकर विधि महाविद्यालय, गिरवां के एलएलबी छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट तिराहे के पास प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि एलएलबी व बीएएलएलबी कोर्स पूरा नहीं हुआ। परीक्षा के एक हफ्ते पहले सूचना दी गई।
नतीजतन करीब 80 फीसदी परीक्षार्थी फेल हो गए। विद्यार्थियों का ईयर बैक या बैक पेपर लगा दिया गया है। यह हमारे भविष्य से खिलवाड़ है। छात्रों की मांग है कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबंधित विधि महाविद्यालय के एलएलबी व बीएएलएलबी परीक्षा फल 2020-21 निरस्त करके उन्हें प्रमोट किया जाए या फिर दोबारा परीक्षा कराई जाए।
विज्ञापन

छात्रों ने लगभग आधा घंटा हाईवे पर धरना देकर जाम लगाया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ आ गए और छात्रों को जाम खत्म करने के लिए कहा। छात्र नहीं माने। इस पर पुलिस ने तेवर बदलते हुए उन्हें खदेड़ दिया। कई छात्रों को पकड़कर अपने वाहन में बैठा लिया और कोतवाली ले गए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए छह छात्रों द्वारा भविष्य में जाम आदि न लगाने का लिखित आश्वासन दिया है। इस पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
प्रदर्शन व जाम में दीपेंद्र कुमार, सत्यनारायण निषाद, हरीश शुक्ला, जमाल, महताब, धर्मेंद्र निराला, पृथ्वी रतन यादव, तनय सिंह, अनूप कुमार, निखिल कुमार, आनंद कुमार निषाद, सुलोचना, माया, अंकित, स्वाति वर्मा, काजल गुप्ता, काजल यादव, प्रीति वर्मा, ममता वर्मा, रागनी गौतम, काजल देवी सहित बड़ी संख्या में विधि छात्र-छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें