फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों में बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ

विज्ञापन
Health checkup of the elderly in health centers - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस पर स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित शिविरों में बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। उन्हें दवाएं बांटी गईं। उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाव के तरीके और उचित खानपान की सलाह दी गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीएमओ डा. वीके तिवारी ने कहा कि वर्तमान जीवन शैली में संयुक्त परिवार की परंपरा कम होती जा रही है। छोटे परिवार की चाहत में लोग अपने बुजुर्गों से दूर हो रहे हैं। बच्चे दादा-दादी के प्यार से महरूम हो रहे हैं।
नोडल अधिकारी डा.एमसी पाल ने कहा कि वृद्धावस्था में शरीर कमजोर होने के साथ कई बीमारियों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गठिया, पार्किंसंस मनोभ्रंश, अल्जाइमर, हृदय रोग, कान, आंख आदि रोगों से ग्रसित हो जाते हैं।
विज्ञापन

शिविर में वृद्धों को हीटिंग पैड, स्माइली बॉल, तौलिया व फल बांटे गए। डा.शशि चतुर्वेदी ने 200 वृद्ध मरीजों की जांच की। एनसीडी कार्यक्रम के वित्तीय सलाहकार अरविंद गुप्ता, वर्षा गुप्ता, अंकिता धुरिया, शोभा देवी, मनीषा व रश्मि प्रजापति आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें