फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छब्बीस हजार से ज्यादा श्रमिकों के बनेंगे गोल्डन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में प्रथम चरण में 26,889 श्रमिकों के आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। उप श्रमायुक्त राजीव सिंह ने बताया कि भवन सन्निर्माण बोर्ड से पंजीकृत श्रमिकों व उनके परिवार के सदस्यों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

छह से 12 सितंबर तक प्रथम चरण में बांदा में 8050, हमीरपुर में 5431, महोबा में 5382 और चित्रकूट में 8026 चयनित श्रमिकों व उनके परिवार के निशुल्क गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए जिलों के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कैंप आयोजित होंगे।
उप श्रमायुक्त ने सभी श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सूची में पंजीकृत श्रमिकों से पता व मोबाइल नंबर पर संपर्क करें। कैंप में श्रमिकों को पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड या परिवार रजिस्टर की नकल लेकर आना होगा।
विज्ञापन

श्रमिक गोल्डन कार्ड बनवाकर स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठाएं। इसमें श्रमिकों को एक साल में पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। बताया कि चयनित श्रमिकों की सूची बोर्ड द्वारा भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें