फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चोरी का आरोप लगाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे अशोक लाट पर गुरुवार की शाम बाइक से जा रहे दो लोगों को कार सवार युवकों ने बकरी चोरी का आरोप लगाते हुए घेर लिया। अशोक लाट चौराहे से लेकर तहसील गेट तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। गमछा से गिरेबान पकड़कर सड़क पर घुमाया। बाद में चौकी सिविल लाइन पुलिस के आ जाने पर दोनों युवकों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइन चौकी इंचार्ज रवींद्र सिंह ने बताया कि कुछ युवक दो युवकों को चौकी में छोड़ गए हैं। तहरीर भी नहीं दी है। दोनों युवक हिरासत में हैं। आरोपी और उन्हें पकड़कर लाने वाले मटौंध गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। किसी ने भी नाम नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें