फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात चार घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
Lakhs stolen from four houses in a single night - फोटो : BANDA
विज्ञापन
नरैनी। चोरों ने एक ही रात चार घरों से लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में आशंका जताई कि चोरों ने उन्हें बेहोश कर दिया था। इसलिए आहट तक नहीं मिली।
विज्ञापन

कोतवाली और करतल पुलिस चौकी क्षेत्र के पुकारी गांव में बुधवार की रात चोरों ने होरीलाल यादव के घर से चोर 50 हजार रुपये और लगभग पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। पड़ोसी भरत किशोर अहिरवार के घर से चोर 15 हजार रुपये और चांदी के जेवर चुरा ले गए। शिवदयाल अहिरवार के घर से 4700 रुपये और करीब डेढ़ लाख के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। चुन्नू अहिरवार के घर से लगभग 29 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। चुन्नू ने बताया कि उसकी बेटी वंदना के कमर से चांदी का जेवर भी चोर उतार ले गए। उसके घर का बक्सा कुछ दूरी पर मिला।
विज्ञापन

करतल पुलिस चौकी प्रभारी कौशल सिंह ने बताया कि जांच-पड़ताल की गई है। तहरीर मिल गई। चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें