फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे फांसी चढ़वा दो, मुझसे अच्छा पोस्टमार्टम नहीं करता कोई

विज्ञापन
Get me hanged, no one does a better post mortem than me - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। चर्चित अमन त्रिपाठी हत्याकांड शनिवार को महोबा में हो रही प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली में गूंजेगा। पूर्व मंत्री और कांग्रेस मीडिया सेल चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी प्रियंका को पूरी जानकारी देंगे।
विज्ञापन

उधर, अमन के अस्थि कलश लेकर यहां अशोक लाट में अनशन पर बैठे माता-पिता से श्री सिद्दीकी ने मुलाकात की। साथ ही अमन का पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर से अनशन स्थल पर ही फोन से बात की। श्री सिद्दीकी के मुताबिक डाक्टर ने विवादित जवाब देते हुए कहा कि मुझे गोली मरवा दो, चाहे फांसी पर चढ़वा दो। मुझसे अच्छा पोस्टमार्टम कोई नहीं कर सकता।
गुरुवार को शाम अनशन स्थल पर विधायक प्रकाश द्विवेदी और पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायणा ने अनशन पर बैठे पिता संजय त्रिपाठी और मां मधु त्रिपाठी को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराने की कोशिश की थी। लेकिन सीबीआई जांच और पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े माता-पिता ने फिलहाल अनशन खत्म नहीं किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर पूर्व मंत्री श्री सिद्दीकी अनशन स्थल पहुंचे। वहीं से फोन पर डाक्टर से बात की और पूछा कि पोस्टमार्टम प्रारूप में कई कालम भरे नहीं गए। ऐसा क्यूं? श्री सिद्दीकी के मुताबिक इस पर जहां डाक्टर ने भड़क कर खुद को फांसी लगवाने और गोली मरवाने जैसे विवादित बातें कहीं, साथ ही यह भी कहा कि अमन की बाडी (शव) जला हुआ था तो वह क्या करते?
श्री सिद्दीकी ने बताया कि शनिवार को महोबा में पूरी घटना कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को बताई जाएगी। वह जैसा निर्देश देंगी इस मुद्दे पर कांग्रेसजन वैसा कदम उठाएंगे। अनशन स्थल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, सीमा खान, संतोष द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
उधर, सपा नेता सुशील त्रिवेदी ने डाक्टर पर 120बी की रिपोर्ट और कार्रवाई की मांग की है। साथ ही दोषी पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है। ताकि माता-पिता अमन की अस्थियों का विसर्जन कर सकें। सपा नेता और पूर्व सीबीआई अधिकारी अनिल यादव और सपा पूर्व जिलाध्यक्ष बीपी यादव भी अनशन स्थल पहुंचे। अभिषेक मिश्रा, अभिषेक वाजपेयी, जितेंद्र कुमार, रमेशचंद्र दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें