बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के भदांव गांव में गैस रिसाव से सिलिंडर में लगी आग से झुलसे टेंट व्यवसायी की मौत हो गई। घर और गृहस्थी जल गई। घटना के वक्त पत्नी और बच्चे बाहर थे।
मंगलवार को शाम रामजस उर्फ रामजी (45) पुत्र प्रेमलाल गैस चूल्हा में चाय बना रहा था। तभी सिलिंडर में आग लग गई और फट गया। रामजस गंभीर रूप से झुलस गया। घर में आग लग गई। परिजनों और ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया और झुलसे रामजस को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई कामता प्रसाद ने बताया कि घटना के वक्त रामजस घर में अकेला था। पत्नी पानी लेने गई थी। युवा तीन पुत्र भी घर में नहीं थे। मृतक टेंट हाउस किए था।