फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी कर्मी के 1.20 लाख पार किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दिनदहाड़े इंडेन गैस एजेंसी कर्मी का उचक्कों ने बैग पार कर दिया। इसमें लगभग एक लाख 20 हजार रुपये बताए गए हैं। वह कैश जमा करने बैंक जा रहा था। एजेंसी संचालक ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर में छिनैती और चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। गुरुवार को दोपहर शहर के डीसीडीएफ में स्थित इंडेन गैस एजेंसी कर्मी जितेंद्र गर्ग एक लाख 20 हजार रुपये बैग में लेकर अलीगंज स्थित एसबीआई शाखा जमा करने जा रहा था। कटरा स्थित मोती भवन के पास वह किसी काम से रुक गया। तभी उचक्कों ने बैग पार कर दिया। जितेंद्र ने इसकी सूचना एजेंसी संचालक रामेंद्र शर्मा को दी। श्री शर्मा ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है।
एजेंसी संचालक ने बताया कि सारा पैसा गैस डिलीवरी का था। कंपनी के खाते में जमा करना था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। सूत्रों के मुताबिक फुटेज में किशोर उम्र के दो बालक नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज हासिल कर बालकों की पहचान शुरू कर दी है। हालांकि देर शाम तक कुछ हाथ नहीं लगा। इंसपेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शीघ्र घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। गौरतलब है कि दो माह पूर्व सिविल लाइन स्थित एक मैरिज हाल से भी दुल्हन के बुआ का जेवर से भरा पर्स गायब हो गया था। आज तक घटना का खुलासा नहीं हुआ। दूसरी तरफ हाल ही में डीएम कालोनी में महिला का मोबाइल छीन लिया गया था। हालांकि घटना डीएम आवास के पास होने से पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए मोबाइल बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें