फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक दलजीत भाजपा के हुए, तिंदवारी क्षेत्र में दूसरा बड़ा दलबदल

विज्ञापन
भाजपा में शामिल होने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के साथ पूर्व विधायक दलजीत सिंह। सं? - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। पाला बदलकर विधान सभा चुनाव में कूदने की तिंदवारी क्षेत्र में चल रही उछल कूद में सोमवार को एक और अध्याय जुड़ गया। इस क्षेत्र के दिग्गज और यहां के कांग्रेस के पूर्व विधायक दलजीत सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए। लखनऊ में उन्हें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बीजेपी में इंट्री की घोषणा की।
विज्ञापन

यहां के मौजूदा विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने हाल ही में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। अपने राजनीतिक रहनुमा स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ अगले दिन सपा में शामिल हो गए थे। माना जा रहा है कि वह सपा से यहां उम्मीदवार घोषित हो सकते हैं। उधर, इस क्षेत्र के पुराने चुनावी दिग्गज दलजीत सिंह ने भी सोमवार को अपना रुख साफ करते हुए कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का कमल ग्रहण कर लिया।
दलजीत वर्ष-2012 में कांग्रेस से चुनाव लड़कर जीते थे। हालांकि प्रदेश में कांग्रेस की हालत काफी पतली थी। अलबत्ता 2017 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े बृजेश प्रजापति चुनाव जीत गए। दलजीत सिंह 42 हजार वोट पाकर हार गए। दलजीत सिंह ने अपना चुनावी सफर वर्ष 2005 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव रिकार्ड मतों से जीतकर शुरू किया।
विज्ञापन

2007 में निर्दलीय चुनाव लड़ा और दूसरे नंबर में रहे। कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष, मंडल प्रभारी और एआईसीसी सदस्य रहे। इनके भाई पूर्व डीसीसी दलपत सिंह और भतीजा पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं। तभी से यह कयास चल रहा था कि दलजीत भी देर सबेर भगवा पहनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें