कोविड चुनौतियों के बावजूद टीपीआरईएल ने तय समय सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूरा किया है। संयंत्रों से सालाना 221.26 मिलियन यूनिट से अधिक उत्पादन की उम्मीद है।
टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने उत्तर प्रदेश में 50-50 मेगावाट की दो सौर ऊर्जा परियोजनाओं को चालू किया है। सोमवार को दिए बयान में कहा गया कि टाटा पावर की सहायक कंपनी टीपीआरईएल ने प्रयागराज और बांदा में सौर परियोजनाओं को चालू कर दिया है।
विज्ञापन
कोविड चुनौतियों के बावजूद टीपीआरईएल ने तय समय सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूरा किया है। संयंत्रों से सालाना 221.26 मिलियन यूनिट से अधिक उत्पादन की उम्मीद है।
प्रयागराज परियोजना में लगभग 1,59,600 मॉड्यूल का उपयोग किया गया था और हर साल 91,137 लाख टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आने की उम्मीद है। बांदा में 236 एकड़ भूमि पर 1,67,440 मॉड्यूल का उपयोग किया गया था।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि प्रयागराज और बांदा के संयंत्रों से सालाना 1,77,037 लाख टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आने की उम्मीद है। टाटा पावर के सीईओ और एमडी प्रवीर सिन्हा ने परियोजनाओं के चालू होने से एक प्रमुख अक्षय ऊर्जा कंपनी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है।