फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कार सवार तीन श्रद्धालु समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। टेंपो और कार की टक्कर में तीन श्रद्धालु घायल हो गए। एक अन्य घटना में बाइक से गिरकर दो लोग जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंचन नगर (उन्नाव) निवासी उज्जवल (19) कार लेकर चित्रकूट दीपदान के लिए गया था।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह घर लौटते समय अतर्रा के नजदीक टेंपो ने पीछे से टक्कर मार दी। कार चालक उज्जवल समेत गुजौरा (हमीरपुर) की रज्जो (35) पत्नी चुन्ना व महीपत (70) घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद चालक टेंपो लेकर भाग निकला। एक अन्य घटना में कोतवाली देहात क्षेत्र के बरगहनी गांव निवासी रामबाबू (35) व मदन मुरारी (40) बाइक से गिरकर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के कालूकुआं में शालू (10) पुत्री राजबहादुर बुधवार की शाम सफाई करते समय कटे तार के संपर्क में आ जाने पर करंट से झुलस गई। एक अन्य घटना में त्रिवेणी (मटौंध) गांव निवासी अनुराधा (12) पुत्री पवन भी सफाई करते समय करंट की चपेट में आकर आहत हो गई। उधर, सीमावर्ती सीलम (छतरपुर) गांव निवासी आयुष (8) पुत्र अरविंद गुरुवार को सुबह घर में झालर लगाते समय करंट से झुलस गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें