फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल हत्याकांड में पांच आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
Five accused sent to jail in Atul murder case - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा के चर्चित अतुल गुप्ता हत्याकांड में पुलिस ने 14वें दिन पांच आरोपियों को जेल भेज दिया। इनसे कई दिनों से पुलिस पूछताछ कर रही थी। गिरफ्तार अभियुक्तों में पूर्व विधायक का भाई भी शामिल है। पुलिस ने दो डंडे बरामद किया। बताया कि इन्हीं डंडों से पीटकर अतुल को मौत के घाट उतारा गया। पूर्व विधायक के भाई और एक अन्य का आपराधिक इतिहास भी बताया है।
विज्ञापन

अतर्रा में एलआईसी एजेंट जगदीश गुप्ता के पुत्र अतुल गुप्ता का शव 10 अप्रैल को अतर्रा में रेलवे ट्रैक के पास मिला था। अगले ही दिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें देखा गया कि एक मॉडल शाप (शराब का ठेका) में कई लोग अतुल को बेरहमी से पीट रहे हैं।
इसी के बाद यह मामला तूल पकड़ गया। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संगठन सड़कों पर आ गए। शुरू में पुलिस इसे आत्महत्या के तौर पर ही लेती रही। बाद में मृतक के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस इन्हें उठाकर कई दिनों से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

रविवार को अतर्रा थाना पुलिस ने राजा द्विवेदी (पूर्व विधायक का भाई) जहाज बिल्डिंग के सामने अतर्रा, सौरभ गुप्ता उर्फ हनुवा (शास्त्री नगर, अतर्रा), बउरा यादव (स्योढ़ा, नरैनी), राजेंद्र द्विवेदी (शोभा सिंह का पुरवा, चित्रकूट) और शिवकुमार पटेल (शिवरामपुर, चित्रकूट) को अदालत में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की पिटाई से अतुल की मौत हुई थी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। रुपये चोरी के इल्जाम में उसे लाठी-डंडों से पीटा था। सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज आदि से पूरा खुलासा हुआ। पुलिस ने राजा द्विवेदी और सौरभ गुप्ता का आपराधिक इतिहास भी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें