फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूखे पेट रहने को विवश अग्निपीड़ित परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ. रामचंद्र सरस, नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पाल, महिला नेता उषा पाल आदि जुगरेहली के अग्नि पीड़ितों से मिले। बताया कि अग्निकांड से दलित बस्ती में 26 लोगों के घर पूरी तरह से जल गए हैं।
विज्ञापन

मोहिनिया की जलकर मौत हो गई। पति भूरा 80 फीसदी जल गए। राजेंद्र की लड़की की शादी तीन जुलाई को होनी थी। आग से दहेज का सारा सामान जल गया। बताया कि अग्निपीड़ित भीषण तपिश में आसमान के नीचे रात गुजार रहे हैं। उनके पास न तो बिस्तर है और न ही खाने-पीने का सामान।
उन्होंने जिला प्रशासन ने अग्नि पीड़ितों को तिरपाल, खाने-पीने का सामान, आंशिक रूप से जले मकानों के मालिकों को 20 हजार रुपये और पूरी तरह से जले मकानों के मालिकों को 50 हजार रुपये और पीएम आवास योजना के तहत मकान बनवाने के लिए सहायता दी जाए। नौजवान सभा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अखिलेश यादव, रोशनी, खुशबू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें