फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मवेशी हांकने गए किसान की करंट से मौत

Sun, 07 Jan 2024 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मवेशी हांकने खेत गए किसान की हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के चौकी पुरवा निवासी सुखराम निषाद (45) रविवार को सुबह अपने खेत से मवेशी भगाने गए थे। खेत से हाईटेंशन लाइन गुजरी थी। बिजली के तार बबूल के पेड़ से छू रहे थे। मवेशी भगाते समय सुखराम पेड़ के पास आकर करंट से चिपक गए। उसकी मौके पर मौत हो गई। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो खेत पहुंचे पिता ने देखा कि सुखराम पेड़ के नजदीक झुलसी अवस्था में मृत पड़े थे।
विज्ञापन

पिता जियालाल निषाद ने बताया कि सुखराम किसानी के साथ मजदूरी भी करते थे। दो बीघा जमीन है। मृतक अपने पीछे पत्नी सीतादेवी के अलावा तीन पुत्र छोड़ गए हैं। थानाध्यक्ष पैलानी ने बताया कि करंट की चपेट में आकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें