फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

Sun, 07 Jan 2024 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत के मामले में रविवार को कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने शल्य चिकित्सा भवन और इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर जांच-पड़ताल की। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। बताया जा रहा है कि आरोपी नौ लोगों में से एक-दो से पुलिस ने घटना के संदर्भ में बातचीत भी की। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि मामले में एफआईआर के सामने आने के बाद से ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। सूत्रों के अनुसार दोपहर कोतवाली पुलिस कुछ एक्सपर्ट के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंची। सबसे पहले पुलिस ने शल्य चिकित्सा भवन के पीछे स्थित उस जगह का निरीक्षण किया जहां पर प्रसूता का शव मिला था। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड भी देखा। वहां मौजूद स्टाफ से घटना के संदर्भ में पूछताछ की।
माना जा रहा है कि पुलिस मामले में जल्द ही कोई कार्रवाई करने के मूड में है। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कौशल का कहना है कि उनकी पुलिस इस संदर्भ में कोई बात नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि पुलिस टीम मेडिकल कॉलेज गई थी। जल्द ही पूरी स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें