फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बांदा में किसान की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने महिला समेत तीन को हिरासत में लिया

Thu, 21 Oct 2021 11:33 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा के नान्दा देव गांव में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरु कर दी है। शक के आधार पर मृतक की पत्नी व पुत्र को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
बांदा: किसान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा के खप्टिहा कलां में पशुबाड़े के बाहर सो रहे अविवाहित किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चर्चा है कि अवैध संबंधों में हत्या की गई है। पूछताछ के लिए पुलिस ने गांव की एक महिला और उसके पुत्र समेत तीन लोगों को हिरासत लिया है। घटना जसपुरा थाना क्षेत्र के नांदादेव गांव की है।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह चारपाई पर कमल बाबू सिंह चौहान (40) का लहूलुहान शव मिला। उसके दायें कंधे पर गोली लगी थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के इर्दगिर्द पीला फीता बांधकर सील कर दिया। लगभग एक घंटे तक बारीकी से छानबीन की, लेकिन मौके पर पुलिस को हत्यारोपियों का कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा, जसपुरा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह, पैलानी थाना उपनिरीक्षक सुभाष सिंह और कोतवाली देहात इंसपेक्टर राजीव सिंह यादव पुलिस फोर्स के साथ जांच में जुटे रहे। किसान की बहन हेमलता ने बताया कि कमल बाबू रोज की तरह पशुबाड़े में सोने गया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

सुबह घर न आने पर भाई पिंटू उसे देखने गया तो खून से लथपथ शव मिला। ऊपर से रजाई ओढ़ा दी गई थी। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और खेतीबाड़ी करता था। जसपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि कमल बाबू के भाई ब्रजराज सिंह चौहान उर्फ पिंटू की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या के कारण का पता लगाने के लिए अवैध संबंधों समेत हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पड़ोस की महिला और उसके पुत्र समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

चंद कदम दूर जाकर भौंकने लगा खोजी कुत्ता
हत्या की खबर मिलते ही पुलिस लाइन से डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के घर और नजदीक में स्थित पशुबाड़े के आसपास जांच-पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से चंद कदम दूर स्थित एक घर में जाकर खोजी कुत्ता रुक गया और भौंकने लगा। शक के आधार पर घर के लोगों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें