फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे बी.कॉम में अनुत्तीर्ण छात्र

विज्ञापन
Failed students in B.Com hit the road - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के बी.कॉम फाइनल परीक्षा परिणाम में 85 फीसदी छात्र-छात्राओं के अनुत्तीर्ण होने का मुद्दा गरमा गया है। बुधवार को उत्तर प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन की अगुवाई में फेल छात्रों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डिप्टी कलेक्टर के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

इसमें कहा है कि कोरोना काल में कक्षाएं सुचारु रूप से नहीं चल पाईं। तमाम छात्रों ने अपने परिजनों को भी खो दिया। इससे छात्र-छात्राएं मानसिक रूप से भी परेशान हुए। इस सबके बावजूद भी विश्वविद्यालय द्वारा वैकल्पिक परीक्षाओं की प्रक्रिया और नियमों को मानते हुए परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, लेकिन परीक्षा परिणाम आने पर बड़ी संख्या में परीक्षार्थी फेल हुए हैं।
इससे उनमें निराशा है। बताया कि परीक्षा परिणाम में बहुत सी विसंगतियां पाईं गई हैं। इस वर्ष परीक्षाफल 30 के पूर्णांक से घोषित किया गया है, लेकिन अंक 50 के पूर्णांक से दिए गए हैं। छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में फेल हुए हैं। छात्रों की मांग है कि सभी विषयों की परीक्षाएं पुन: कराईं जाएं। परीक्षा में उत्तीर्ण किया जाए।
विज्ञापन

चेताया कि अगर समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार वर्मा, यशराज गुप्त, छात्र नेता लव सिन्हा, बाबूराम समेत राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय और राजा देवी डिग्री कॉलेज के छात्र मौजूद रहे।
छात्रों ने कहा कि उन्हें प्रबंधकीय लेखांकन (मैनेजमेट एकाउंटिंग), अंकेक्षण (ऑडिटिंग), निग्मीय लेखाकंन (कारपोरेट एकाउंटिंग), विपणन प्रबंध (मार्केटिंग मैनेजमेंट) विषयों में फेल किया गया है। फेल होने वाले छात्रों की संख्या भी 85 प्रतिशत से अधिक है। छात्रों ने ज्ञापन की प्रति राज्यपाल व मुख्यमंत्री समेत जिलाधिकारी को प्रेषित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें