बांदा। जिला अधिवक्ता संघ सभागार में जिला अधिवक्ता लिपिक संघ का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर छेदीलाल यादव विजई रहे। उन्हें 100 वोट मिले। प्रतिद्वंदी भगवानदीन प्रजापति को 41 मत हासिल हुए। सचिव पद पर कालिका प्रसाद तिवारी ने राजेश कुमार यादव को 22 मतों से पराजित किया। कालिका को 82 व राजेश को 60 वोट मिले।
इनके अलावा अन्य पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। इनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश पाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष सूरज पाल यादव शामिल हैं। कार्यकारिणी में जमुना प्रसाद प्रजापति, महेश कुमार गुप्ता, अमित कुमार पाल, अवधेश सोनी शामिल हैं।
निर्वाचन अधिकारी जौहरी सिंह गौतम ने पदाधिकारियों की घोषणा की। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एजाज अहमद ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए। वरिष्ठ सदस्य सूबेदार सिंह, रामऔतार शुक्ला, श्यामसुंदर, अच्छेलाल कुशवाहा आदि की उपस्थिति में चुनाव कराया गया। महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी व कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सहित पूर्व अध्यक्ष रामकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।