फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए 21 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दशमोत्तर छात्रवृत्ति का आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को राहत मिली है। शासन ने ऑनलाइन आवेदन की करने की अंतिम तारीख 21 अक्तूबर निर्धारित कर दी है। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनातंर्गत वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए संशोधित समय-सारिणी निर्गत की गई है। कक्षा 11 व 12 व अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के नवीन एवं नवीनीकरण के छात्र/छात्राओं द्वारा ऑन लाइन आवेदन किए जाने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर है।
छात्र-छात्राओं के ऑन लाइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी वांछित संलग्नक के साथ शिक्षण संस्थाओं में जमा किए जाने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर रखी गई है। ऑनलाइन सत्यापित करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर है। छात्र-छात्राएं उक्त तिथियों में अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। यह जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें