फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: निरीक्षण में दो वार्ड आया गैरहाजिर मिलीं, गंदगी पर भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। एसडीएम गुरुवार को सीएचसी पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान दो वार्ड आया अनुपस्थित मिलीं और साफ-सफाई देखकर भड़क गए। चेतावनी दी कि दोबारा गंदगी मिली तो जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम नमन मेहता ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी कक्ष, ओपीडी, पर्चा काउंटर, पैथोलॉजी, एचआईवी कक्ष, डॉट्स सेंटर, कोल्ड चैन प्वाइंटर, एक्स-रे रूम, लेबर रूम, स्टॉक रूम का निरीक्षण किया। हाजिरी रजिस्टर चेक किया। चीफ फार्मासिस्ट सुखनिधान से दवा के बारे में जानकारी ली और स्टाक चेक किया।
पैथोलॉजी रजिस्टर कई महीने से सत्यापित नहीं था, इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रतिदिन सत्यापित करने के निर्देश दिए। लेबर रूम में प्रसूताओं से भोजन मिलने के बारे में जानकारी ली। अस्पताल के अंदर व बाहर गंदगी देखकर एसडीएम खफा हो गए। उन्होंने कहा कि गुटखा खाकर दीवार पर पीक मारने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। अगली बार निरीक्षण में गंदगी मिली तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक ऋषि कुमार सिंह, रामनरेश पटेल, बृजेश भारतीय, डॉक्टर सिद्धार्थ, महिला चिकित्सक कंचन सिंह सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें