फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना सौ संदिग्धों की हो रही डेंगू जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मौसमी बीमारियों का प्रकोप थम नहीं रहा। सबसे ज्यादा बुखार और खांसी के मरीज हैं। रोजाना 100 से ज्यादा डेंगू संदिग्धों की जांच हो रही है। अब तक मात्र दो पॉजिटिव केस सामने आए। अब वह भी ठीक होकर घर जा चुके हैं। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पहली सितंबर से अब तक सीएचसी और पीएचसी में लगभग एक हजार बुखार के मरीज आए। मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल में बुखार मरीजों की संख्या अलग है। बारिश के बाद मौसमी बीमारियां तेजी से बढ़ी हैं। डेंगू से मौत के बाद प्रदेश ने अलर्ट जारी किया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें संदिग्धों को चिह्नित कर उनकी जांच कराने में लगी हैं। सरकारी अस्पतालों की पैथोलॉजी में जांच का दायरा बढ़ गया है। मंगलवार को राजकीय मेडिकल कालेज की ओपीडी में लगभग एक हजार मरीज इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन

इनमें लगभग दो सैकड़ा बुखार के मरीज थे। प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि डेंगू संदिग्ध 22 मरीजों की नमूनों की जांच की गई। सभी निगेटिव पाए गए। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. यूबी सिंह ने बताया कि ओपीडी में लगभग एक सैकड़ा बुखार के मरीज आ रहे हैं।
20 फीसदी मरीजों की डेंगू की जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि रोजाना ओपीडी में डेढ़ हजार से ज्यादा मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। बुखार के मरीजों को कोरोना का भय भी सता रहा है।
बिना डाक्टर के लिखे कुछ मरीज खुद कोरोना की जांच कराना चाहते हैं। फिलहाल अब तक कोई कोरोना का केस नहीं मिला। जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि डेंगू को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है। हर संदिग्ध की जांच कराई जा रही है।
निजी अस्पतालों को दी गई नोटिस
बांदा। जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि सीएचसी-पीएचसी से प्रतिदिन बुखार के मरीजों की संख्या मंगाई जा रही है। पहली सितंबर से अब तक 998 मरीज बुखार के मिले। उन्हें जरूरी उपचार दिया गया।
इनमें किसी में भी मलेरिया या डेंगू के लक्षण नहीं पाए गए। स्क्रब साइफस का भी जिले में कोई केस नहीं है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट अस्पताल संचालकों को नोटिस दी गई कि बुखार या डेंगू व मलेरिया लक्षण वाले मरीजों की प्रतिदिन सूचना स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई जाए, लेकिन अभी तक किसी प्राइवेट अस्पताल से सूचना नहीं दी जा रही है। सीएमओ डा. वीके तिवारी के निर्देश पर पुन: निजी अस्पतालों को नोटिस भेजी जा रही है।
बुखार से युवक की मौत
अतर्रा। बुखार से ग्रसित युवक की सीएचसी जाते समय मौत हो गई। सीएचसी क्षेत्र के कारी डाड़ी (फतेहगंज) गांव निवासी भिखारी का बेटा छोटू (35) पिछले आठ दिनों से बुखार से पीड़ित था।
मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिता का कहना है कि बुखार आने पर फतेहगंज में स्थित एक झोलाछाप के यहां इलाज कराया, लेकिन सुधार न होने पर उसे सीएचसी ले गए।
जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने बुखार से किडनी फेल होने की बात बताई। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें