फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जेल से जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए कैदी की सोमवार को दोपहर मौत हो गई। वह कैंसर रोगी बताया गया है। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था।
विज्ञापन

हमीरपुर जनपद के सरगांव गांव निवासी राघवेंद्र सिंह (45) पुत्र गीरेंद्र सिंह की रविवार की रात जेल में हालत बिगड़ गई।
उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्रभारी कारागार अधीक्षक आरके सिंह ने बताया कि हत्या के जुर्म में उम्र कैद की सजा काट रहे राघवेंद्र को पिछले वर्ष 2 अक्तूबर को हमीरपुर जेल से प्रशासनिक आधार पर यहां भेजा गया था। वह कैंसर पीड़ित था।
पहली मार्च को उसे जेके अस्पताल कानपुर भेजा गया। वहां से उसे 28 मार्च को छुट्टी दे दी गई। रात करीब 12 बजे वापस उसे जेल में दाखिल किया गया। 29 मार्च की रात हालत बिगडने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सोमवार को दोपहर उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें