फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को वाहन ने रौंदा

Sun, 24 Jun 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
घटना स्थल पर मृतक की शोकग्रस्त मां को संभालते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ममेरे भाई की शादी में शामिल होकर बाइक पर लौट रहे युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। दूर तक घसिटती चली गई बाइक में आग लग गई और युवक की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। सिर पर भी चोटें आईं। उसने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी।

विज्ञापन


चिल्ला थाना क्षेत्र के बंबिया गांव का संजय यादव (19) पुत्र छोटेलाल यादव अपने ममेरे भाई की शादी में तिंदवारी क्षेत्र के भुजौली गांव गया था। शादी के बाद रविवार को तड़के ननिहाल माटा गांव जा रहा था। गांव के नजदीक पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को कुचल दिया। बाइक और संजय दोनों ही वाहन के नीचे फंसकर दूर तक घसिटते चले गए। इसी बीच बाइक में आग भी लग गई। संजय की वहीं मौत हो गई। कुचलने वाला वाहन भाग निकला।

आसपास के ग्रामीणों ने यूपी-100 को सूचना दी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपनिरीक्षक कमलेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव तिंदवारी पीएचसी लाए। यहां डाक्टरों ने भी मौत की पुष्टि कर दी। उधर, घटना स्थल पर मृतक की मां मीरा बेटे का शव देखते ही बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे संभाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां ने बताया कि संजय ने दोहतरा गांव के स्कूल से इसी साल अच्छे नंबरों के साथ हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की थी। पिता छोटेलाल की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें