धारूहेड़ा से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। धारूहेड़ा के सेक्टर छह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लापता महिला के पति ने किसी अज्ञात व्यक्ति पर उसको कहीं पर छिपाकर रखने का आरोप लगाकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश तेज कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अलवर जिला के होलावास की ढाणी निवासी सोनू ने बताया कि उसकी शादी गुरुग्राम निवासी युवती से हुई थी। वह धारूहेड़ा में ही रहकर दुकान चलाता है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए पर रहता है। 22 जून को वह घर से बाजार किसी काम से आया था। जब वह वापस घर पहुंचा तो उसकी पत्नी नहीं मिली। इसके पश्चात उसने सभी जगह उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।