फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगी बहनों से दुराचार का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 08 Mar 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
खाना देने जा रही दो बालिकाओं से गांव के युवक ने दुराचार का प्रयास किया। बालिकाओं के शोर मचाने पर युवक भाग निकला। मां की तहरीर पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को दोपहर 10 वर्षीय व 8 वर्षीय दो सगी बहनें अपने बाबा को खाना देने खेत जा रही थीं। रास्ते में गांव का एक युवक ने सरसों का बोझ उठाने का झांसा देकर दोनों बहनों को खेत ले गया। फिर दोनों बहनों से छेड़छाड़ करते हुए दुराचार का प्रयास किया।

बालिकाओं के शोर मचाने पर आसपास खेतों में फसल कटाई कर रहे कई किसान और मजदूर दौड़े तो युवक मौके से भाग निकला। बालिकाओं ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी मां को दी। मां ने गांव के युवक को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष शिवशरण सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मंगलवार को दोनों बालिकाओं का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में अगर कुछ मिला तो धाराएं और बढ़ाई जाएंगी।

नरैनी स्थित महाविद्यालय की महिला प्रवक्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर शोहदों द्वारा रास्ते में अश्लील हरकत करने की तहरीर दी है। बताया कि वह मंगलवार को कस्बे में एक परिचित के घर गई थी। लौटते समय बिहारी जू मंदिर के पास शोहदों ने उससे छींटाकशी व अश्लील हरकतें की। कोतवाली प्रभारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें