बांदा। महिला की करंट लगने से मौत हो गई। उधर, खेलते
समय एचटी लाइन से दो किशोर झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया
गया है।
मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव में सुमित्रा देवी (55)
पत्नी बाबू बिहारी सोमवार को दोपहर घर में टुल्लू पंप से पानी भर रही थी।
प्लग लगाते समय उसे करंट लग गया।
घटना के समय घर में कोई मौजूद
नहीं था। कुछ देर बाद जेठ लक्ष्मी और पुत्र वीरसिंह घर पहुंचे तो सुमित्रा
को करंट से चिपका पाया। प्लग हटाकर उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने
उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
एक
अन्य घटना में नहर कोठी (बबेरू) निवासी राजाभइया (16) और उसका दोस्त मोनू
(15) समेत लगभग एक दर्जन बच्चे सोमवार को शाम पास के मैदान में खेल रहे थे।
झूलती एचटी लाइन की चपेट में आकर राजाभइया और मोनू झुलस गए।
परिजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर
दिया।
उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव का रामविष्णु
(32) पुत्र श्रवण कुमार सोमवार को सुबह घर में बिजली लाइन ठीक करते समय
करंट लग गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया।