फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में पार्टनर दंपति समेत चार पर रिपोर्ट

Wed, 01 Nov 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
सड़क पर लगी बालू ट्रकों की लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा। लमेहटा खदान में अवैध खनन पर खनिज अधिकारी ने एक और रिपोर्ट दर्ज कराई है। खनिज अधिकारी रामपदारथ सिंह द्वारा बुधवार को थाने में दी तहरीर में कहा है कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मेसर्स एसोसिएट कामर्स पिपरिया, होशंगाबाद के पार्टनर रसमीत सिंह मल्होत्रा और उसकी पत्नी जसमीत सिंह मल्होत्रा, आनंद ताम्रकार पुत्र राजेंद्र ताम्रकार व चंदर चौरसिया आदि ने अपने स्वीकृत खनन पट्टा गाटा संख्या-1039 से हटकर गाटा 765 में अवैध खनन कराया है। लगभग 1500 घन मीटर बालू अवैध रूप से निकाली गई है।
विज्ञापन


इससे 13 लाख 50 हजार रुपये राजस्व का घाटा हुआ है। यह खनिज परिहार्य नियमावली के विरुद्ध है। इनके विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 4 व 21 और लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की जाए। देर शाम डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बदौसा थाने में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। डीएम ने बताया कि नोटिस दी जाएगी। देर शाम एडीएम और अपर एसपी खदान में मौके पर जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि एक ही दिन पूर्व होशंगाबाद की इस फर्म एक पार्टनर पर अवैध खनन की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उधर, डीएम ने खनिज अधिकारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है क्यों न उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को सूचित किया जाए ? जारी नोटिस में कहा है कि लमेहटा में गाटा संख्या 1039 और 765 शामिल था। एसडीएम ने 765 में अनुमति बिना खनन न करने का निर्देश दिया था। लेकिन 29 अक्तूबर को इस गाटा संख्या में खनन होते पाया गया। डीएम ने कहा कि तहरीर में त्रुटिवश छूटना अंकित कराए जाने के बारे में डीएम ने खनिज अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें