फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी की पिटाई से वृद्ध मां की मौत

Fri, 01 Jun 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
बिहारी कहने पर हत्या की
विज्ञापन

शराब के लिए पैसे न देने पर आपा खो बैठे बिगड़ैल बेटे ने मां पर डंडे से हमला कर दिया। वृद्ध मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पुत्र को घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


घटना चिल्ला थाना क्षेत्र के बरेठी गांव की है। बृहस्पतिवार की रात चंदा देवी (65) पत्नी रामचंद्र से उसके छोटे पुत्र ने शराब के लिए पैसे मांगे। मां ने असमर्थता जताई तो पुत्र उससे झगड़ने लगा। कुछ ही देर में पुत्र आपा खो बैठा और डंडे से मां पर ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। सिर और चेहरे व जिस्म के अन्य हिस्सों में वृद्ध मां लहूलुहान होकर बेहोश हो गई।

इसी बीच पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस मौके पर आ गई और हमलावर पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। डंडा भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने गंभीर घायल चंदा देवी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका इलाज शुरू ही हुआ था कि मौत हो गई। शव को पुलिस ने पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का बड़ा पुत्र दिल्ली में मजदूरी करता है। मृतका की बहू की तहरीर पर पुलिस ने पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें