फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आए विधायक के भतीजे समेत दो युवक

Mon, 28 Mar 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आकर चकनाचूर हुई बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा/बेंदा। ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। इनमेें एक बबेरू विधायक का भतीजा है। दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर, अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव निवासी अनिल यादव (18) पुत्र रामनारायण और उसका साथी आकाश (18) पुत्र ओम प्रकाश सोमवार को दोपहर बाइक पर तिंदवारी से गांव लौट रहे थे। धीरू ढाबा के पास सामने से आ रहे ईंटों से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। बाइक भी चकनाचूर हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर ट्रैक्टर को पकड़ लिया।

तिंदवारी के पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक यादव और बेंदा के पूर्व प्रधान विवेक सिंह ने दोनों घायलों को तत्काल पीएचसी पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर भेज दिया गया। अनिल बबेरू के सपा विधायक विशंभर सिंह यादव का भतीजा है। दूसरा घायल आकाश सत्य नारायण इंटर कालेज में इंटरमीडिएट का छात्र है। वह परीक्षा देकर बाइक से लौट रहा था।
विज्ञापन


उधर, मटौंध थाना क्षेत्र के सुरौली गांव निवासी रामबाई (60) पत्नी मुन्नू गिरि को सोमवार की दोपहर कचहरी चौराहे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। एक अन्य घटना में कमासिन थाना क्षेत्र के लाखीपुर गांव के मजरा द्विवेदी का पुरवा निवासी गिरिजा देवी (55) पत्नी रामनरेश रविवार को शाम पुत्र रजनू द्विवेदी के साथ बाइक पर राजापुर (चित्रकूट) से गांव लौट रही थी। हरिसनपुर गांव के पास बाइक से गिरकर वह घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें