फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा से लाया गया एमबीए छात्र का शव

Sun, 14 Feb 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ग्रेटर नोएडा में एमबीए और जॉब कर रहे यहां के छावनी निवासी फैजान (28) पुत्र इम्तियाज खां का रविवार को सुबह यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़ी तादाद में लोग जनाजा में शामिल हुए।
विज्ञापन


फैजान पिछले करीब पांच वर्षों से नोएडा में रह रहा था। उसने वहां एमबीए किया और इसके बाद जॉब कर लिया। यहां बांदा के सेंट मैरीज स्कूल का यह मेधावी छात्र रहा।

शुक्रवार की देर रात बाइक से घर जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। देर तक पड़ा तड़पता रहा। काफी देर बाद कुछ लोगोें ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद मृतक के रिश्तेदार इसरार शव लेकर रविवार को सुबह करीब 6 बजे बांदा आए। इस बीच पूरे शहर में खबर फैल जाने से बड़ी तादाद में लोग फैजान के घर पहुंच गए। सुबह 8 बजे छावनी स्थित आवास से जनाजा उठा।

नवाबी जामा मस्जिद में कारी हबीब अहमद (हथौरा) ने नमाज अदा कराई। इसके बाद प्रागी तालाब स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। जामा मस्जिद मुतवल्ली शेख सादी जमां समेत शहर काजी मौलाना कमरुद्दीन, हाजी महफूज अली, हाजी शब्बीर अली बबलू इत्यादि शामिल रहे। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें