फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों ने ली किसान की जान

Sat, 19 Sep 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी थाना क्षेत्र के गौरी खुर्द गांव में मधुमक्खियों के हमले से खेत में काम कर रहे किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन


 महावीर (65) पुत्र मन्नीलाल शुक्रवार की शाम खेत में चारा काट रहा था। पास में पीपल के पेड़ में भारी-भरकम मधुमक्खी का छत्ता लगा था। किसी ने छत्ते में पत्थर मार दिया। इस पर मक्खियां भड़क उठीं और  महावीर पर धावा बोल दिया। महावीर सिर्फ नेकर पहने थे।
विज्ञापन


मधुमक्खियों ने पूरे शरीर में डंक चुभो दिए, जिससे वे बेहोश हो गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने धुआं कर मधुमक्खियों के झुंड से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। हालत गंभीर होने पर घरवाले जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पुत्र संतराम ने बताया कि उसके पिता की 40 बीघा खेती है। खेत के आसपास कई स्थानों में मधुमक्खी के छत्तेेे लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें