फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल हत्याकांड के आरोपियों पर आरोप तय होना फिर टला

Sat, 17 Jan 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता बादल खां और उनके मुनीम की सरेआम और सरेशाम हत्या के मामले में चारों आरोपियों पर आरोप तय होना एक बार फिर टल गया।
विज्ञापन


शनिवार को चारों आरोपी अदालत में पेश किए गए। आरोपियों ने जनपद न्यायाधीश की अदालत में अर्जी देकर कहा कि उन्हें अपना अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए और समय दिया जाए। जिला जज ने उनकी यह अर्जी स्वीकार कर ली।  अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी। गौरतलब है कि इसके पूर्व में भी आरोपी अर्जी देकर मोहलत ले चुके हैं।
विज्ञापन


उधर, दोहरे हत्याकांड की मुकदमा दर्ज कराने वाली वादी स्वर्गीय बादल खां की पत्नी नाजमा ने बताया कि उसे डराया और धमकाया जा रहा है। वह अदालत में बयान दर्ज कराना चाहती है। लेकिन अभियुक्तों पर आरोप न तय हो पाने से उसके बयान तय नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें