फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव की उंगलियों से शिनाख्त की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। युवती की जघन्य हत्या की गुत्थी पुलिस तीसरे दिन भी नहीं सुलझा पाई। दोषियों का पता लगाना तो दूर अभी युवती की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है। अब पुलिस शव के अंगूठे के जरिए आधार कार्ड के आधार पर शिनाख्त की कोशिश कर रही है। शुक्रवार को पड़ोसी जनपद हमीरपुर और बांदा जनपद के कई गांवों के लोगों ने मेडिकल कालेज स्थित मच्र्युरी आकर शव देखा। लेकिन शिनाख्त नहीं हुई।
विज्ञापन


बुधवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के बिलबई गांव की सीमा में पुल के नीचे नाले में लगभग 25 वर्षीय युवती का वस्त्रविहीन शव मिला था। उसकी गर्दन रेती गई थी और दाहिना हाथ काटकर गायब कर दिया गया था। पुलिस अधीक्षक जीपी साहा भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस लगातार युवती के शिनाख्त की कोशिशें कर रही है।

फिलहाल सफलता नहीं मिली है। आसपास के कई लोगों को शव दिखाया गया, लेकिन किसी ने नहीं पहचाना। अब पुलिस शव के बाएं हाथ की उंगलियों के निशानों से आधार कार्ड का पता लगाकर शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक बालेंदु गौतम ने बताया कि शिनाख्त के लिए ट्रेन और बसों में पंफलेट बंटवाए गए हैं। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें